मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड अदाकाराओं में से एक हैं। भोजपुरी सिनेमा में ही नहीं बल्कि करियर के शुरुआती दिनों में कई क्षेत्रीय फिल्मों में अपने बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। इस बीच मोनालिसा का एक भोजपुरी वीडियो सॉन्ग काफी वायरल हो रहा है जिसमें खेसारी लाल के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं।

खेसारी लाल वैसे तो अपने गानों में ज्यादा बोल्ड नहीं होते हैं लेकिन मोनालिसा के साथ इस गाने में वह अंडर वाटर रोमांस फरमा रहे हैं। जिस गाने की बात कर रहे हैं उसके बोल हैं- ‘देहिया नमकीन चुम्मा के मशीन’। मोनालिसा और खेसारी लाल के बीच फिल्माया गया यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘नागिन’ का है। साल 2017 में Wave Music – Bhojpuri पर अपलोड हुए इस गाने ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। इस गाने को अब तक 716,182 बार देखा जा चुका है।

बता दें मोनालिसा के साथ इस गाने में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी काफी बोल्ड और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल निरहुआ के बड़े भाई कवि प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। जिसे इंदु सोनाली ने अपनी आवाज दी है। वहीं वायरल हो रहे इस गाने में संगीत राजेश-रजनीश ने दिया है।

राजेश रजनीश खेसारी लाल के कई गानों में संगीत दे चुके हैं। यहां जानकारी के लिए बता दें कि राजेश रजनीश ना सिर्फ एक अच्छे संगीतकार हैं बल्कि भोजपुरी सिनेमा के डिमांडिंग निर्देशक भी हैं। राजेश रजनीश ने ही खेसारी लाल की सबसे हिट फिल्म मेहंदी लगा के रखना को डायरेक्ट किया था।

बता दें खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरी गानों के बीच संतुलन बनाकर चलते हैं। वह फिल्मों के अलावा लगातार भोजपुरी गाने रिलीज करते रहते हैं। लॉकडाउन के बीच भी उनके कई गाने यूट्यूब पर काफी वायरल हुए थे। सिनेमा और गाना के साथ ही खेसारी लाल गरीबों की मदद भी करते रहते हैं। इन दिनों वह बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।