Vinay Bihari, Pawan Singh, Khesari Lal: भोजपुरी के एक मशहूर गीतकार हैं विनय बिहारी। मानते और बोलते हैं भोजपुरी में बहुत कुछ अच्छा नहीं हो रहा है। भोजपुरी माने भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) और भोजपुरी के गाने। हमेशा मीडिया के सामने इस बात को दोहराते रहते हैं कि दोनों ही जगह अच्छी चीजें नहीं आ रही। अब भोजपुरी सिनेमा के शीर्ष पर ‘त्रिमूर्ती’ स्थापित हैं। अब ये त्रिमूर्ती कौन है? तो ये हैं- पवन सिंह (Pawan Singh), खेसारी लाल यादव (Khesari Lal) और दिनेश लाल यादव (Nirahua)। भोजपुरी इंडस्ट्री में तीनों का मतलब भोजपुरी और भोजपुरी का मतलब ये तीनों हैं। विनय बिहारी को इससे ही आपत्ति है। इसको लेकर हमेशा हमलावर रहते हैं।

हाल में खेसारी लाल यादव के बिग बॉस (Bigg Boss) में जाने पर विनय बिहारी ने बधाई तो दी है लेकिन इसी बहाने उन्होंने ऐसी बात कर दी है जिसपर उनको शर्म आ जाएगी। इसका वीडियो इंटरनेट पर खूब तैर रहा है। विनय बिहारी ने कहा खेसारी बिग बॉस जैसे बड़े मंच पर गए हैं उनको बधाई लेकिन भोजपुरी के लिए बिग सम्मान बिग बॉस में जाना नहीं है। हम दिल से बधाई तब देंगे जब ये तीन बच्चे( त्रिमूर्ती) पद्मश्री पाएं। पद्मविभूषण पाएं। ये( त्रिमूर्ती) इतने बड़े सिंगर हैं। इतने बड़े स्टार। बड़ी संख्या में इनकी फैन फॉलोइंग है लेकिन इनके नाम का कोई एक सरकारी चेक तक नहीं है। अपनी गायकी के स्तर को सुधारें।

आगे तो विनय बिहारी ने ऐसी बात कर दी जिससे तीनों स्टार को मिर्ची लग सकती है। विनय बिहारी ने सवाल उठा दिया कि आज तक भोजपुरी में सिर्फ तीन महिलाओं को ही पद्मश्री मिला है। किसी पुरुष को अभी तक नहीं मिला है। मालिनी अवस्थी भोजपुरी गा कर पद्मश्री पाईं। शारदा सिन्हा मैथिली गायिका हैं लेकिन भोजपुरी गा कर पद्मक्षी और पद्मविभूषण पाईं, विन्ध्यवासिनी देवी मगही गायिक थी लेकिन भोजपुरी गा कर पद्मश्री हासिल किया लेकिन ये लोग ना जाने कितने सालों से सिर्फ भोजपुरी ही गा रहे हैं फिर भी पद्मश्री नहीं मिला।