Khesari Lal Yadav, Bhojpuri ke Gaane, Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना जा जा जान भुला जइह (Ja Ja Jaan Bhula Jaiha) ने अपने रिलीज के साथ ही धूम मचा दी है। खेसारी लाल यादव के इस दर्द भरे गीत को भोजपुरी दर्शकों के साथ ही हिन्दी दर्शकों का भी काफी प्यार मिल रहा है। खेसारी के इस गाने को यूट्यूब पर काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। खेसारी के इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कुछ ही घंटों में ही इस गाने को यूट्यूब पर 5 लाख से ज्यादा पर देखा गया है।

खेसारी लाल के सॉन्ग ‘जा जा जान भुला जइह’ हीरो अरविंद और रानी पर फिल्माया गया है। गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर फैंस की खूब प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। लोग लिख रहे हैं कि वाह भैया खेसारी आप सुपरस्टार हैं आपका ये गाना काफी शानदार है आप हमेशा बने रहिए हम लोगों का आशीर्वाद हमेशा रहेगा। वहीं एक अन्य यूजर ने खेसारी लाल यादव की तारीफ करते हुए लिखा कि आप भोजपुरी की आन बान शान हो आपका ये गाना जबरदस्त है।

मालूम हो कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी के जगमगाते सितारे हैं और उनके हर सॉन्ग को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। यूट्यूब पर ऐसे बहुत से गाने हैं जिस पर खेसारी के फैंस ने करोड़ों की संख्या में अपना प्यार लुटाया है। ‘जा जा जान भुला जइह’ सॉन्ग के बोल जादुई हैं जो आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देंगे। गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है वहीं इसके बोल अजीत हलचल ने लिखे हैं और संगीत आशीष वर्मा ने दिया है।

बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी गायक के साथ ही एक्टर भी हैं। खेसारी लाल यादव को इस बार बिग बॉस के घर में भी देखा गया था लेकिन वहां पर खेसारी अपनी छाप छोड़ने में नकामयाब रहे और जल्दी शो से बाहर हो गए। खेसारी को पहली सफलता भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी. 2012 में आई अपनी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए और आज वो भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा कामयाब कलाकारों में से एक हैं।