भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के गाने खूब पसंद किए जाते हैं। ऐसा ही एक गाना है जो तीन साल पहले रिलीज हुआ मगर आज भी खूब पसंद किया जाता है। 3 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को 560 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह के गाए इस गाने के बोल हैं- ‘जब हरमुनिया पे मुनिया के चमकी नथुनिया!’ गाने को यूट्यूब चैनल Saregama Hum Bhojpuri पर 2 मई 2022 को रिलीज किया गया था। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अर्शिया अर्शी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री खूब जंच रही है। गाने को कंपोज किया है कन्हैया कुमार यादव ने। गाने को डायरेक्ट किया है संजय चौरसिया ने। गाने को कोरियोग्राफ किया है प्रेम बाबू और विक्रम पासवान ने।

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के ‘रंगबाज’ गाने ने किया बड़ा धमाका, व्यूज ने तोड़े रिकॉर्ड

गाने में अर्शिया नाक में नथ और घाघरे चोली में बेहद प्यारी लग रही हैं। गाने को लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है। कमेंट बॉक्स में लोगों का कहना है कि 3 साल से वो ये गाना सुन रहे हैं लेकिन आज भी उन्हें ये गाना नया लगता है।

यहां देखें गाना: