खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय एक्टर्स में से हैं। उनकी लोकप्रियता भोजपुरी की अन्य अभिनेताओं से कहीं ज्यादा है। उनकी एक्टिंग, कॉमेडी, डांसिंग और सिंगिंग के लाखों फैंस हैं। खेसारी कहते भी हैं कि गायिकी उनकी पहली प्राथमिकता है। यही वजह है कि खेसारी लाल फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी गाने भी रिलीज करते रहते हैं। इस बीच खेसारी लाल का सोशल मीडिया एक और गाने ने काफी धूम मचा रखी है जिसके बोल हैं- मउगी खेले PUBG। यह गाना 9 जून को खेसारी लाल के यूट्यूब चैनल Khesari Music World पर रिलीज किया गया है।

वायरल हो रहे खेसारी लाल के इस गाने (khesari lal ka gana) को सोनू सुधाकर ने लिखा है। संगीत शंकर सिंह का दिया हुआ है। खेसारी लाल ने इस गाने में खुद ही आवाज दी है। रिलीज के चंद घंटों में ही इसके मिलियन व्यूज हो गए हैं। वहीं खेसारी लाल के फैंस भी उनके इस नए गाने को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं इस गाने पर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं।

वीडियो को अब तक 80 हजार के करीब लाइक्स मिल चुके हैं। इस गाने को सुनने के बाद एक यूजर ने लिखा, मस्त गाना है भाईष खेसारी लाल जिंदाबाद। वहीं एक ने लिखा- आपका जवाब नहीं है भैया। एक यूजर ने लिखा कि खेसारी भैया समय के हिसाब से बहुत सही गाना है। जय भोजपुरी। इसके साथ एक यूजर ने लिखा कि आपका कोई जोड़ नहीं है। ना ही कोई तोड़ है।

बता दें खेसारी लाल लॉकडाउन के दौरान भी दर्जनों गाने रिलीज किए। उनके गाने लगातार रिलीज होते रहे हैं। वहीं पवन सिंह और रितेश पांडे के गाने भी लॉकडाउन में छाए रहे। खेसारी लाल के एक गाने-‘भतार भटियारा रहता जाके आरा’ को लेकर काफी विवाद भी हो गया था। लोगों ने खेसारी लाल पर आरोप लगाया था कि ये गाना उन्होंने पवन सिंह को टारगेट करते हुए गाया था। खेसारी लाल ने इससे इंकार करते हुए लोगों से इस विवाद को ना बढ़ाने की अपील की थी।