Navratri Song 2018 : नवरात्र का आरंभ हो चुका है। इस पावन पर्व के दौरान नौ दिनों तक मां के विभिन्न रुपों की पूजा की जाएगी। नवरात्र के शुभ अवसर देश भर के पूजा-पंडालों मां की मूर्ति और पूजा-अर्चना को लेकर तैयारियां चल रही हैं। जगह-जगह बज रहे भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। भोजपुरी भक्ति गीतों की धूम भी कई जगहों पर देखने को मिल रही है। भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी भक्ति गीत इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ है।

गीत ‘रुनझुन बाजे पैजनिया’ इंटरनेट पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो में अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने मां दुर्गा की मूर्ति के सामने नृत्य भी किया है। भक्ति से सराबोर इस गाने को सुनने के बाद खेसारी लाल यादव के प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।

देखें वीडियो:

हालांकि Venus Bhojpuri ने इस गाने को सितंबर के महीने में यूट्यूब पर अपलोड किया है। इस भक्ति सॉन्ग के लिरिक्स प्यारे लाल यादव उर्फ कवि जी ने लिखे हैं। इस म्यूजिक एलबम में 7 अलग-अलग गीत हैं और सभी गीतों को खेसारी लाल यादव ने ही गाया है।

बहरहाल आपको बता दें कि बुधवार (10 अक्टूबर) से देश भर में नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। कलश स्थापना के साथ ही भक्त मां की भक्ति में डूब गए हैं। नवरात्रि 2018 में मां दुर्गा का आगमन नाव से होगा और हाथी पर मां की विदाई होगी। जबकि बंगला पंचांग के अनुसार, देवी अश्व यानी घोड़े पर सवार होकर आएंगी और डोली पर विदा होंगी।