Khesari Lal Bhojpuri Ke Gane: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल (Khesari Lal) इस समय बिग को लेकर खासे चर्चा में हैं। इसके इतर वह अपनी फिल्म भाग खेसारी (Bhag Khesari Bhag) भाग को लेकर भी लगतार सुर्खियों में बने हुए है। फिल्म का ट्रेलर महीनेभर पहले ही रिलीज कर दिया गया है जिसको लेकर ये माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई कर सकती हैं। इधर एक के बाद एक इस फिल्म के गाने (Bhojpuri Song) भी रिलीज किए जा रहे हैं। 23 घंटे पहले ही खेसारी लाल की ‘भाग खेसारी भाग’ फिल्म का और गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गीत के बोल हैं-ओढ़नी के कोना में।
अब तक इस फिल्म के 7 गाने रिलीज किए जा चुके हैं जिनमें-ओढ़नी के कोना में ( Odhni Ke Kona Mein), बियहवा के बाद मिलेगा, मेरी वाली मस्त है, भाग खेसारी भाग थीम सॉन्ग, मुसवे जईसन बोलभ हो, बिस्कुट डुबा के और क से कमाईब गानें हैं। फिल्म में सारे गानों के म्यूजिक ओम झा ने दिया है। ओम झा ने खेसारी लाल की फिल्म पहलवान में भी अपना संगीत दिया था जिसके सभी गाने काफी हिट हुए थे। फिलहाल भाग खेसारी भाग के सभी गाने यूट्यूब पर खूब देखे सुने जा रहे हैं।
ताजा रिलीज गाने की बात करें तो खेसारी लाल (khesari lal) के साथ इस गाने में प्रिया सिंह राजपूत ने अपनी आवाज दी है। प्रिया खेसारी के साथ पहली बार अपना कोई गाना रिकॉर्ड किया है। गीत को प्यारे लाल ने लिखा है। संगीत ओम झा का है। भाग खेसारी भाग की कहानी एक धावक की है। खेसारी लाल इसमें एक ऐसे धावक की भूमिका निभा रहे हैं जिसको सारे गांव के लोग पनौती समझते हैं। लेकिन उसमें तेज दौड़ने का हुनर होता है। शहर के एक कोच की उसपर नजर पड़ती है और फिर वह उस हुनर को तराशता है। एक दिन वह पनौती समझे जाने वाला लड़का देश के लिए मेडल लाता है। फिल्म में खेसारी लाल के अपोजिट स्मृति सिन्हा हैं। इसके आलावा अनारा गुप्ता भी लीड रोल में हैं। फिल्म को प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है।