भोजपुरी सिनेमा लवर्स के बीच कुछ पुराने गानों का जिक्र हमेशा चलता है। म्यूजिक सुनने के शौकीन अक्सर रोमांटिक जॉनर के गानों में ज्यादा रुचि दिखाते हैं। जब भोजपुरी सॉन्ग का नाम जुबां पर आता है, तो खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार की चर्चा होनी लाजमी है। फैंस उन्हें प्यार से ट्रेंड सेटर कहते हैं। दरअसल, उनका यह नाम इस वजह से भी पड़ा, क्योंकि वह अपने गानों की बदौलत खुद के ही रिकॉर्ड तोड़ देते हैं। व्यूज के मामले में उनके गाने यूट्यूब पर राज करते हैं।

खेसारी लाल यादव का नाम उन चुनिंदा भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जिनके पुराने गाने भी लोग हमेशा सुनते रहते हैं। इतना ही नहीं एक्टर और सिंगर के ये पुराने गाने व्यूज के मामले में भी नए-नए रिकॉर्ड तोड़ देते हैं। वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस के साथ खेसारी की जोड़ी को पसंद किया जाता है, लेकिन कुछ ही अभिनेत्री ऐसी हैं, जिनके साथ खेसारी की जोड़ी हमेशा धमाल मचाती हैं।

काजल और खेसारी लाल यादव की ऑनस्क्रीन रोमांटिक जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इन दिनों यूट्यूब पर उनका पुराना गाना ट्रेंड में आ गया है, जिसका नाम ‘सरसों के सागिया’ है। साल 2017 के इस रोमांटिक गाने को यूट्यूब पर 197 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 8 साल बाद भी इस गाने की पॉपुलैरिटी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सॉन्ग की वीडियो से लोगों का नजर तक हटाना मुश्किल हो जाता है और लिरिक्स को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

यह भी पढ़ें: 3 इडियट्स 2 है तैयार, आमिर खान और करीना कपूर करेंगे जोरदार वापसी, स्क्रिप्ट हुई लीक?

गाने के विजुअल्स ने इसे और ज्यादा खास बनाने का काम किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सरसो के सागिया गाने में गांव के सीन्स दिखाए गए हैं और खेसारी-काजल की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने तो दर्शकों को इंप्रेस करने का काम किया है। गीत के बोल काफी ज्यादा सरल है, जो किसी के भी दिल को छूने की ताकत रखते हैं। यही कारण है कि यह गाना भोजपुरी म्यूजिक चार्ट्स पर हमेशा अपनी मजबूत जगह बनाए रखता है।