Khesari Lal Yadav, Kajal Raghwani: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (kajal raghwani)  की जोड़ी एक बार फिर अपने नए गाने (Bhojpuri Gana) के साथ यूट्यूब पर धमाल मचा रही है। यूं तो खेसारी लाल के ज्यादातर इंटरटेनिंग गाने ही लोगों के बीच खूब पॉपुलर होते हैं लेकिन इसके इतर काजल राघवानी संग उनके रोमांटिक गाने भी लोगों को खूब भाते रहे हैं। यही वजह है कि यह गाना भी लोगों को दीवाना बना रहा है। फैंस की दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि गाने के रिलीज के दो दिन के भीतर ही इसको 12 मिलियन बार देखा जा चुका है।

वायरल हो रहा गाना खेसारी (Khesari) की आने वाली फिल्म बागी का है जिसके बोल हैं-चेहरा बुझाला तोहार लव के स्कूल ह। इस गाने में खेसारी लाल (Khesari Lal) के साथ प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। दोनों की आवाज एक बार फिर भोजपुरी गाने सुनने वालों के बीच धमाल मचाया हुआ है। गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं जिसे धुनों से साजने का काम मशहूर भोजपुरी म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद ने किया है।

गाने की बात करें तो आजाद सिंह ने काफी बेहतर बोल तैयार किया है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री में गाने के लिरिक्स घुल से गए हैं। मधुकर आनंद ने काफी शानदार म्यूजिक दिया है। ये पहली बार नहीं है कि किसी गाने में खेसारी औऱ काजल की केमिस्ट्री लोगों को इतना पसंद आ रहा है। मेहंदी लगा के रखना 1 और मेहंदी लगा के रखना 2 के कई गाने में दोनों के रोमांस को काफी पसंद किया गया था। हालांकि इसके आलावा भी कई फिल्मों के गानों में दोनों को साथ देख भोजपुरिया दर्शक काफी प्यार लुटाते हैं।

बागी के इस गाने (Bhojpuri Song) का अभी फुल वीडियो आना बाकी है लेकिन फिलहाल इसे लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं। बागी फिल्म खेसारी की आगामी फिल्म हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एक्शन रोमांस से भरपूर इस फिल्म का खेसारी-काजल के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके आलावा खेसारी की फिल्म- भाग खेसारी भाग और मेहंदी लगा के रखना 3 आने वाली है।