Khesari Lal Yadav,Kajal Raghwani: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर एक्टर हैं। उनके गाने से लेकर फिल्में तक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इस बीच उनका एक नया डांस वीडियो खूब देखा जा रहा है जिसमें उनकी ऑन स्क्रिन जोड़ी काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भी साथ दे रही हैं। यह वीडियो मुंबई के अवॉर्ड शो का है जिसमें काजल और खेसारी अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। जिस गाने पर यह जोड़ी डांसर कर रही है उनके उपर ही फिल्माया गया सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है। गाने के बोल हैं-  मोरा सईयां हो सुताला तनी कोरा में। इस गाने को अब तक 139 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दें काजल और खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav & Kajal Raghwani) को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद करते हैं। भोजपुरी फिल्मों की यह नंबर1 जोड़ी मानी जाती है। फिल्मों से लेकर एल्बम और लाइव शो तक में यह जोड़ी हिट रही है। दोनों ने भोजपुरी में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं। हाल में दोनों का एक गाना 300 मिलियन न्यूज पार कर गया है। हाल ही में खेसारी का एक और डांस वीडियो (bhojpuri dance Video) वायरल हुआ था जिसमें वह पूनम दुबे संग जबरदस्त ठुमके लगाते दिखे थे। चंद घंटों में ही उस वीडियो को लाखों ने देखा था। अब काजल संग उनका यह डांस लोगों को खूब भा रहे हैं।

अक्सर अपने लाइव शो में खेसारी काजल संग ही डांस की महफिल जमाते हैं। खेसारी-काजल डांस का जलवा बिखेर रहे हैं वह खेसारी का ही गाया हुआ गाना है। फिलहाल खेसारी लाल अपनी आने वाली फिल्म भाग खेसारी भाग के प्रोमोशन में बिजी हैं। फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में काजल की जगह स्मृति सिन्हा लीड रोल में हैं। फिल्म एक लूजर की कहानी को लेकर है।