Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा में एक चलन सा ही बन गया है कि पहले गानों (Bhojpuri Song) के ऑडियो रिलीज किए जा रहे हैं फिर उसके हिट होने के बाद कुछ महीनों बाद उसका वीडियो रिलीज किया जा रहा है। ये प्रयोग ना सिर्फ पवन सिंह (Pawan Singh) कर रहे हैं बल्कि खेसारी लाल (Khesari Lal) सहित रितेश पांडे जैसे गायक भी ऑडियो के बाद वीडियो रिलीज कर रहे हैं। हाल ही में पवन सिंह ने मेरे मरद महोदय का फुल वीडियो (Mere Marad Mahoday Ji) रिलीज किया है जिसका ऑडियो लगभग 3 महीने पहले ही रिलीज किया जा चुका था। इस बीच खेसारी लाल 6 महीने बाद अपने एक हिट गाने का वीडियो रिलीज किए हैं जो 2 दिनों में 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
यूट्यूब पर इस समय खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav) और भोजपुरी की डिमांडिंग सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) की जोड़ी वाले गाने धूम मचा रहे हैं। हाल ही में लहंगा लखनऊआ गाने के हिट होने के बाद एक और तड़कता भड़कता गाने के साथ खेसारी-अंतरा सिंह हाजिर हो चुके हैं। गाने के बोल हैं- कबाड़ी वाला आशिक। इस गाने को देख ना सिर्फ आप एंटरटेन होते हैं बल्कि आपको हंसी भी आ सकती है। एक तो इस गाने के बोल कुछ ऐसे हैं दूसरी तरफ खेसारी इसमें एक कबाड़ी वाला बने हैं जिसके बहाने वह अपने प्रेमिका से उसके घर मिलने पहुंच जाते हैं जिसकी अब शादी हो गई है। इस एल्बम में उनकी प्रेमिका का रोल उनकी ऑनस्क्रीन हिट जोड़ीदार काजल राघवानी ने निभाया है।
बता दें इस गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं जिसमें संगीत राद गाजीपुरी का दिया हुआ है। वहीं गाने को खुद खेसारी लाल संग अंतरा सिंह ने गाए हैं। खेसारी लाल के शानदार आवाज में इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं पिछले दिनों खेसारी लाल का एक गाना ‘दिल बदतमीज हो गईल’ रिलीज हुआ था जो लोगों का काफी पसंद आया था। कबाड़ी वाले गाने की बात करें तो इसमें खेसारी और काजल की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। देखें वीडियो-