Bhojpuri Gane: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal) एक ऐसे सिंगर हैं जिनके महीने में 4 से 5 गाने रिलीज हो ही जाते हैं। फैन फॉलोइंग भी इतनी जबरदस्त है कि भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल भी हो जाते हैं। इस बीच नए साल में उनका एक और भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है जो आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। खेसारी ने यह भोजपुरी एलबम अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) के साथ मिलकर लाया है जिसे भोजपुरी गीतों को सुनने-देखने वाले काफी पसंद कर रहे हैं।

ट्रेंड कर रहे इस गाने के बोल हैं- लहंगा लखनऊआ (Lahanga Lakhanuaa)। इसे लिखा है अखिलेश कश्यप और म्यूजिक श्याम सुंदर का दिया हुआ है। अंतरा सिंह इस समय भोजपुरी की डिमांडिंग सिंगर बन चुकी हैंं। हर बड़ा भोजपुरी मेल सिंगर अंतरा सिंह के साथ गाने रिलीज कर रहा है। इस लिस्ट में पवन सिंह भी शामिल हैं। उनके गाने पहले सिंगल आते थे अब काफी गाने डुएट आ रहे हैं जिसमें भोजपुरी के बड़े स्टार गायकों के नाम जुड़े हैं।

गौरतलब है कि अंतरा सिंह का खेसारी लाल के साथ कई गाने रिलीज हो चुके हैं जिनके मिलियन में व्यूज हैं। 4 महीने पहले ही खेसारी लाल ने अंतरा सिंह के साथ एक गाना- कार्ड पर भतार हार्ट प इयार रिलीज किया था जिसने काफी तहलका मचाया था। इस गाने को 17 मिलियन बार देखा गया। इसके आलावा ‘कबाड़ी वाला आशिक’, ‘दिल तो पागल है’ सरीखे गानों में अंतरा सिंह और खेसारी ने काफी धमाल मचाया था।  बात करें पवन सिहं के साथ की तो, अंतरा सिंह ने पवन सिंह के साथ ‘करेजा जुरवाल ए करेजऊ’, ‘राजा जी चल गइले साटा में’, जैसे गाने गाए हैं जौ काफी हिट रहे। देखें वीडियो-