भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) पहली बार अपना म्यूजिकल भोजपुरी सॉन्ग लेकर आए हैं। इससे पहले ये काम भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार पवन सिंह कर चुके हैं। इसी साल होली पर पवन सिंह ‘कमरिया हिला रही है’ गाने से भोजपुरी ही नहीं हिंदी गानों के बीच काफी सुर्खियों में रहे थे। पवन सिंह का यह गाना कई दिनों तक यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा। अब खेसारी लाल रेड लिपस्टिक (Red Lipstick) गाने से ऐसा ही कुछ करता दिखाई दे रहे हैं।

खेसारी लाल के ‘रेड लिपस्टिक’ गाने में काफी बैकग्राउंड डांसर्स का प्रयोग किया गया है। वहीं इसकी सिनेमेटोग्राफी भी खेसारी लाल के पिछले सभी गानों से बेहतर है। गौर करने वाली बात है कि खेसारी लाल ने इस गाने का सीधे वीडियो रिलीज किया है। वरना पहले वह अपने गानों का ऑडियो रिलीज करते हैं उसके बाद वह उसका वीडियो रिलीज करते हैं। लॉकडाउन के बाद खेसारी लाल का यह पहला ऐसा गाना आया है जो रिलीज के कुछ ही दिनों में इतना वायरल हो रहा है।

बता दें खेसारी लाल का इस गाने में मॉर्डन अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं खेसारी लाल के साथ इस गाने में पहली बार सुदीक्षा झा नजर आ रही हैं। गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 48 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं, वहीं आर्या शर्मा ने इसका म्यूजिक दिया है। गाने में खेसारी लाल यादव के अलावा खुशबू तिवारी ने अपनी सुरीली आवाज दी है। स्पीड रिकॉर्ड भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया गया है।

गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal) भोजपुरी के लोकप्रिय गायकों में से एक हैं। वहे भोजपुरी सिनेमा के एंटरटेनिंग एक्टर माने जाते हैं। इसके साथ ही वे एक बेहतरीन डांसर भी हैं। खेसारी ने अपने करियर की शुरुआतभोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से की थी। 2012 में आई अपनी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए थे। खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा में कई हिट फिल्में दे चुके हैं।