Khesari Lal Yadav, Latest Bhojpuri song video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal) और सिंगर प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) का नाम उनके गानों को लेकर ज्यादा चर्चा में रहता है। खेसारी लाल सिंगिंग के साथ-साथ डांस तो प्रियंका सिंह अपनी आवाज से भोजपुरी श्रोताओं को काफी प्रभावित करती हैं। हाल में दोनों का गाया एक भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव के इस भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) का टाइटल है- ‘चटाइब चटनी जवानी के (Khiyaib Chataniya Ae Raja)।’ खेसारी लाल का यह वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसको फैंस बहुत पंसद किया जा रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खेसारी लाल यादव यह गाना उनकी फिल्म राजा रानी का है। इस गाने को वेव म्यूजिक भोजपुरी ने 27 अगस्त 2019 को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। फिल्म भले पुरानी है लेकिन इसके गाने पर लोग एक बार फिर अपना प्यार बरसा रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल के अलावा भोजपुरी की सेंसेशन गायिका प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके गीत प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं वहीं धनंजय मिश्रा ने इसमें संगीत दिया है। देखें वीडियो-
मालूम हो कि खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने मिलकर कई हिट गाने दे चुके हैं। इनमें सरसो के सगिया, ढाई बजे, पागल बनइबे का, कुलर कुर्ती में सहित कई और भोजपुरी गाने हैं जिनके व्यूज मिलियन में हैं। खेसारी की फिल्मों की बात करें तो उनकी बागी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। इसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। लोग इस ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं भाग खेसारी भाग की शूटिंग में वह व्यस्त हैं। इसके अलावा और कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।