भोजपुरी गानों को लेकर विवादों का सिलसिला पुराना रहा है। भोजपुरी गानो की चोरी से लेकर किसी विशेष व्यक्ति को टारगेट करते हुए कई गाने रिलीज किए गएं और उनपर विवाद भी हुआ। ताजा मामला खेसारी लाल (Khesari lal) के नए भोजपुरी गाने का है। जिसको लेकर ये विवाद हो गया है कि खेसारी लाल ने ये गाना पवन सिंह को टारगेट करते हुए गाया है।
हाल ही में खेसारी लाल ने ‘भतार भटियारा रहता जाके आरा’ नाम से एक गाना रिलीज किया जिसके बाद पवन सिंह के फैंस काफी नाराज हो गए। उन्होंने खेसारी लाल पर हमला बोलते हुए कहा कि ये गाना उन्होंने पवन सिंह को टारगेट करते हुए गाया है। चूंकि पवन सिंह आरा के रहने वाले हैं और लॉकडाउन में भी वह आरा में ही रह रहे हैं। इसी बात को लेकर खेसारी लाल के इस गाने पर काफी विवाद हो गया।
लेकिन अब खेसारी लाल ने इस गाने को लेकर हो रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। खेसारी लाल ने कहा कि ये गाना मैंने पवन भैया के लिए नहीं गाया हूं। वे मेरे बड़े भाई हैं। बचपन से उनके गाने सुनकर बड़ा हुआ हूं और काफी कुछ उनसे सीखा है। उनपर ये गाना कैसे गान सकता हूं। गाने की लाइन पर हुए विवाद पर खेसारी लाल ने आगे कहा कि इस गाने को सुनिए। इसमें एक स्त्री के दर्द को बयां किया गया है। इसमें किसी भी तरह से किसी को टारगेट नहीं किया गया है। इसी गाने पर हुआ है विवादः
खेसारी लाल ने कहा कि वे मेरे बड़े भाई हैं। जब वे बलिया गए थे तो मैंने भाभी से भी बात किया। लोग गलत मानसिकता से उस चीज को मोड़ दे रहे हैं। खेसारी लाल ने ऐसा करने वालों से हाथ जोड़कर कहा कि ऐसा आप लोग ना करें। हम सब भाई एक हैं। और मैंने एक औरत का दर्द गाया है। उस आदमी से इस गाने को जोड़ना सही नहीं है। वे मेरे दिल में भगवान की तरह रहते हैं।