Karwa Chauth 2019, Bhojpuri song, MP3, Video, Songs, gana, Geet: करवा चौथ हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन सौभाग्यवती (सुहागिन) महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र, सेहत और तरक्की के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। बॉलीवुड की 80 की दशक (1978) में एक फिल्म ही बन गई थी जिसका नाम ही ‘करवा चौथ’ (Karva Chauth 2019) था। इस फिल्म के बाद से हिंदी फिल्मों में त्योहार के बरक्स करवा चौथ को प्रेम की कड़ी के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा।
कई हिंदी गानों; घर आज परदेसी, चांद छुपा बादल में, बोले चुड़ियां बोले कंगना में इसे खास रूप में देखा जा सकता है। लेकिन हिंदी फिल्मों के अलावा इस त्योहार को गोद लेने का काम भोजपुरी फिल्मों ने किया और इस पर बने कई गाने काफी ज्यादा हिट रहे। एक के बाद एक कई गाने बने जिनमें भोजपुरी फिल्मों की शिखर की हीरोइनें- आम्रपाली दुबे, मधु शर्मा, अंजना सिंह, काव्या सिंह सहित प्रियंका पंडित और शुभि शर्मा जैसों पर फिल्माया गया। आज हम भोजपुरी के इन्हीं गाने की बारे में बताने जा रहे हैं जिसे करवा चौथ के दिन ही नहीं बल्कि इसके इतर भी खूब सुने-देखे जाते हैं।-
कबहु ना छुटे साथ, रखिया सेनुरवा के लाजः (Song by Dinesh lal Yadav nirahua, Amrapali dubey and Monalisa)
भोजपुरी करवा चौथ का यह गाना दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे और मोनालिसा की फिल्म राजा बाबू का है। इस गीत को प्यारे लाल यादव ने लिखा है और संगीत छोटे बाबा का है।
निर्जल उपवासः यह गाना मोनालिसा और भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी पर फिल्माया गया है। यह गाना भोजपुरी फिल्म घरवाली बाहरवाली का है। करवा चौथ के इस गीत को पामेला जैन और खुश्बू जैन ने गाया है जिसे प्यारे लाल ने लिखा है। कंपोज छोटे बाबा ने किया है।
कइके सोरहो सिंगारः इस गीत को भोजपुरी का चार्मिंग एक्ट्रेस मधु शर्मा पर फिल्माय गया है। गीत उनकी ही फिल्म गुलामी का है। गीत को आवाज तृप्ती शाक्या ने दी है जबकि लिखा प्यारे लाल यादव ने है और संगीत गोविंद ओझा और पंकज तिवारी ने दिया है।
बदरी से छेड़ताटे चाँदः इस गाने ने पामेला जैन और आलोक कुमार ने मिलकर गाया है। गीत को राजेश मिश्रा ने लिखा है। कंपोजिशन अमन श्लोक का है।
आज करवा चौथ हैः यह करवा चौथ सॉन्ग भोजपुरी फिल्म जीना तेरी गली में का है। इसे गाया कल्पना ने है और इसके लेखक राजकुमार आर पांडेय हैं। संगीत राजकुमार का ही दिया हुआ है।