Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का त्योहार पूरे भारत में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है, जो अपने पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत विशेष रूप से कठिन माना जाता है क्योंकि इस दिन महिलाएं पूरा दिन बिना पानी और भोजन के बिताती हैं।
रात को चाँद निकलने पर महिलाएं अपने पति के हाथों से व्रत खोलती हैं। इस खास मौके पर करवा चौथ से जुड़े गीत और भजन भी खूब सुने जाते हैं, जो इस त्यौहार को और भी रंगीन और भावपूर्ण बना देते हैं।
Also Read: संग्राम सिंह के अफेयर की खबरों के बीच पायल रोहतगी के ‘बेवफाई’ पर पोस्ट हुए वायरल
भोजपुरी करवा चौथ गाने 2025
भोजपुरी सिनेमा में करवा चौथ पर आधारित कई सुंदर गीत बन चुके हैं। ऐसा ही एक लोकप्रिय गाना है – ‘आज करवा चौथ का व्रत है’।
• गायक: कल्पना
• फिल्म: जीना तेरी गली में
• गीतकार और संगीतकार: राजकुमार आर. पांडे
इस गाने में करवा चौथ के महत्व को खूबसूरती से दिखाया गया है। गीत में व्रत और पूजा करने वाली महिलाओं की झलक देखने को मिलती है। साथ ही पूजा की विधि-विधान और त्यौहार की धार्मिक भावनाओं को भी गाने में समेटा गया है।
करवा चौथ 2025 की तारीख
करवा चौथ 2025 इस वर्ष 10 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं इस दिन सूर्योदय से लेकर रात तक व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी।
इस दिन को और भी खास बनाने के लिए महिलाएं सज-सँवर कर, करवा चौथ के गीत और भजन सुनते हुए व्रत पूरा करती हैं। साथ ही करवा चौथ से जुड़े गानों पर रील्स भी देखने को मिलते हैं।