Karwa Cahuth 2025: करवा चौथ का पावन पर्व इस बार 10 अक्तूबर 2025 (शुक्रवार) को देशभर में बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, यानी वे पूरे दिन ना कुछ खाती हैं, ना पानी पीती हैं। रात को चंद्रमा की पूजा की जाती है।

शाम को जब चांद निकलता है, तब महिलाएं चांद के दर्शन कर अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए व्रत खोलती हैं। इस पूरे दिन का माहौल बेहद भावनात्मक और भक्ति से भरा होता है। महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, सजती-संवरती हैं और अपने पति के प्रति प्रेम और समर्पण का प्रतीक यह व्रत पूरे उत्साह से निभाती हैं।

इस अवसर पर भक्ति गीत और करवा चौथ से जुड़े भजन सुनने का भी खास रिवाज है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने भी इस भावना को बखूबी समझा है और हर साल करवा चौथ पर कई दिल को छू लेने वाले गीत रिलीज किए जाते हैं।

शाहरुख खान के घर में कमरा नहीं फ्लोर होता है, राघव जुयाल ने बताया मन्नत जाकर आर्यन से पूछ लिया था गलत सवाल

ऐसे ही एक खूबसूरत गाने की बात करें तो लोकप्रिय भोजपुरी गायिका अनु दुबे का करवा चौथ गीत “बड़ा कर दो उम्र हमार साजनवा” इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गीत में अनु दुबे भगवान से प्रार्थना करती हैं कि उनके पति की उम्र लंबी हो, और उनके प्यार को किसी की नजर न लगे। गाने के बोलों में भक्ति और प्रेम दोनों की झलक मिलती है।

गाना विजुअली भी बेहद खूबसूरत है, जिसमें अनु दुबे खुद नजर आ रही हैं।

Bigg Boss 19: कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज ने एक्स वाइफ आकांक्षा को कहा ‘फेम डिगर’, बोले- कभी नहीं सोचा था…

यह गाना 13 अक्तूबर 2022 को ADE Music Bhakti के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था और अब तक इसे करीब 3 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। हर साल करवा चौथ के मौके पर यह गीत फिर से ट्रेंड करने लगता है, और महिलाएं इस पर रील्स बनाकर अपने प्यार और आस्था को खूबसूरत अंदाज़ में बयां करती हैं।

Karwa Chauth 2025: ‘आज करवा चौथ है’- यूट्यूब पर छाया सिंगर कल्पना का ये गीत, 23 मिलियन से ज्यादा मिल चुके हैं व्यूज

यहां देखें गाना: