Kajari Teej 2025: कजरी तीज का पर्व प्रेम और शिव भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व विशेष रूप से उत्तर भारत और बिहार में बड़े उत्साह और श्रद्धा से मनाया जाता है। कजरी तीज रक्षा बंधन के तीसरे दिन आती है और यह पर्व विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अटल सुहाग की कामना के लिए मनाती हैं।
इस दिन महिलाएं 24 घंटे का निर्जल व्रत रखती हैं, यानी वे ना अन्न ग्रहण करती हैं, ना जल पीती हैं। यह व्रत बेहद कठिन होता है।
कजरी तीज के पर्व से जुड़ी एक और सुंदर परंपरा है – भोजपुरी लोकगानों की। इस मौके पर स्त्रियाँ पारंपरिक लोकगीत गाती हैं। ऐसा ही एक भावपूर्ण और लोकप्रिय गाना है – ‘तीज के बरतिया’, जिसे अक्षरा सिंह और रिनी चंद्रा ने गाया है।
यह भोजपुरी गाना 18 अगस्त 2020 को Lovely Music World यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने को अब तक 21 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है, और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। गाने में अक्षरा सिंह के लुक और आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया।
गाने के बोल लिखे हैं मनोज मतलबी ने, जबकि इसका मधुर संगीत दिया है अविनाश झा ‘घुंघरू’ ने।
गाने में अक्षरा सिंह भगवान शिव से प्रार्थना करती हैं कि उनका सुहाग अटल रहे। वह कहती हैं कि यह व्रत कठिन है- बिना अन्न और जल के पूरे दिन निकालना आसान नहीं, पर आपके सहारे यह संभव है।
Sawan 2025: ‘गउरा हो चल देवघर’- पवन सिंह का ये बोलबम गीत देखकर दिल हो जाएगा खुश, सावन में हुआ वायरल
कब है कजरी तीज व्रत?
इस बार कजरी तीज का व्रत मंगलवार, 12 अगस्त, 2025 को मनाया जाएगा।