Bhojpuri News, International Bhojpuri Film Awards IBFA 2019: भोजपुरी सितारे सिंगापुर में जश्न मनाते नजर आए। सोशल मीडिया पर दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, रवि किशन, राजीव सिंह आदि सितारों की तस्वीरें सामने आई हैं। दरसअल, इन सभी भोजपुरी सितारों ने इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2019 में शिरकत की। इस इवेंट में तमाम बड़े बड़े भोजपुरी सितारों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस फंक्शन में मनोज तिवारी भी देखे गए। शो में पवन सिंह, सपना गिल, को भी देखा गया।
भोजपुरी इंडस्ट्री ने इंटरनेशनल भोजपुरू फिल्म अवॉर्ड्स का 5वां साल बड़ी ही धूमधाम से मनाया। इस बार इस शो को सिंगापुर में रखा गया था। इससे पहले IBFA 2018 मॉरीशियस में किया गया था। को वहीं ये शो दुबई, लंदन और मलेशिया में भी क्या जा चुका है। सोशल मीडिया पर कई सारे भोजपुरी स्टार्स ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपने पेज द्वारा शेयर कीं।
भोजपुरी फिल्म ‘हल्फा मचा के गईल’ से भोजपुरी पर्दे पर एंट्री मारने वाले राघव नैय्यर भी इस अवॉर्ड शो में आए। इससे पहले राघव और अनारा गुप्ता ने मिलकर कोलकाता में भी एक भोजपुरी अवार्ड्स में ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था।
इस फंक्शन से आम्रपाली के साथ काजल राघवानी, रितेश पांडे ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें बताया गया कि शो में उन्होंने काफी मस्ती की और ऑडियंस को भी यह देखने को जल्दी मिलेगा।देखें:-
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को मिला बेस्ट एक्टर और सिंगर का अवॉर्ड
तस्वीर में साथ भोजपुरी के सितारे। मनोज तिवारी, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ साथ में आम्रपाली दुबे
काजल राघवानी और मधु
पवन सिंह और निधि झा सिंगापुर पहुंचे थे।
एक्ट्रेस मधु सिंह को भी मिला अवॉर्ड
ब्लैक फिशकट ड्रेस में निधि झा
पवन सिंह और निरहुआ के साथ मनोज तिवारी
भोजपुरी के सुपरस्टार रवि शंकर और निधि झा