Bhojpuri Video Song, khesari lal yadav: रंगो के त्योहार होली को कुछ ही दिन शेष है। जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है वैसे-वैसे दर्शकों में होली के गीतों की काफी ज्यादा डिमांड बढ़ती जा रही है। ऐसे में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) का भोजपुरी होली गाना ‘साढू के धन जनि नाश करी ऐ जीजा’ फैंस के लिए जबरदस्त सरप्राइज है। खेसारी लाल का गाना साढू के धन जनि नाश करी ऐ जीजा यूट्यूब पर वायरल हो चुका है।

खेसारी लाल यादव के इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक इस गाने को यूट्यूब पर ही 3.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ऐसे में ये सॉन्ग खेसारी लाल यादव की तरफ से दर्शकों के लिए तोहफा है। 3 मिनट 26 सेकंड लंबे इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव ने गाया है। गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक शंकर सिंह ने दिए हैं। गाने को प्रोड्यूस मनोज मिश्रा ने किया है। खास बात ये है कि इस शानदार गाने को गाने के साथ ही खेसारी लाल यादव ने इस गाने में परफॉर्म भी किया है।

खेसारी लाल यादव इस गाने में होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। ‘साढू के धन जनि नाश करी ऐ जीजा’ गाना होली के मौके पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। होली के त्योहार पर भोजपुरी गानों की बढ़ती डिमांड के चलते कई होली सॉन्ग भी रिलीज किए जा रहे हैं लेकिन फिलहाल खेसारी के इस सॉन्ग को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव काफी पॉपुलर हैं। खेसारी ने हिदुस्तानी, दीवानापन, मेहंदी लगा के रखना, इंतेकाम और संघर्ष जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से करोड़ो लोगों का दिल जीता और सबको अपना दीवाना बना दिया। खेसारी लाल यादव का इस सॉन्ग के अलावा ‘होली में बदल जाएंगे’ गाना भी यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है।