Haryanvi Gana: सुनीता बेबी की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ती जा रही है। सुनीता बेबी के एक से बढ़कर एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस सुनीता बेबी के डांस की इस कदर दीवानी हो गई है कि उनके हर एक डांस को देखने के लिए यूट्यूब पर टूट पड़ी है। इस बार सुनीता बेबी ने हरियाणवी सॉन्ग ‘पतला दुपट्टा सरकाया ना करो’ गाने पर डांसकर फैंस का दिल जीत लिया है। गाने में सुनीता बेबी काले रंग के सूट में जहीबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

सुनीता का ये डांसिग स्टाइल फैंस को खूब भा रहा है। सुनीता बेबी के फैंस इस वीडियो को देख कर काफी खुश हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने सुनीता बेबी की तारीफ में लिखा कि आपका डांस बहुत एनर्जेटिक है। तो वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि लगता है आप सपना का दूसरा अवतार हो। सुनीता बेबी का ये गाना लोगों के बीच बहुत ज्यादा फेमस हो चुका है।

सुनीता बेबी का ये पॉपुलर गाने में मासूम शर्मा ने संगीत दिया है वहीं ये गाना पदला दुपट्टा एलबम से है। इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक इस गाने को 22 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। इससे पहलेल सुनीता बेबी का एक अन्य वीडियो सामने आया था। वीडियो सॉन्ग ‘तेरी बोली में गन्ने वालाल रस टपकै’ नाम के इस गाने को फैंस ने काफी पसंद किया था। इस गाने पर भी सुनीता जम कर नाचती हुई नजर आई थीं।

सुनीता बेबी ने इस गाने में काले रंग का सूट और काले कलर की चुन्नी ओढ़ी है। सुनीता के डांस को देखकर कई शख्स मंच के करीब आकर अपनी जेब से पैसे निकालकर सुनीता बेबी पर वारने लगते हैं। इन सब के बाबत सुनीता बेबी पर इसका कोई असर नहीं होता और वो अपने डांस में ही लीन रहती हैं।