Teej Special Bhojpuri Song 2025: हरियाली तीज और कजरी तीज के बाद अब हरतालिका तीज आने वाली है। यूपी और बिहार में इस तीज का खास महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और उन्नति के लिए भगवान शिव का व्रत रखती हैं। ये उपवास काफी कठिन होता है, क्योंकि इसमें ना तो कुछ खाया जाता है ना ही पानी पिया जाता है। 24 घंटे के इस कठिन व्रत में सोने की भी मनाही होती है।

रात भर महिलाएं शिव भजन और तीज गीत गाते हुए जागरण करती हैं। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने भी तीज पर कई गीत बनाए हैं। भोजपुरी की मशहूर सिंगर कल्पना पटवारी ने भी तीज पर कई गीत गाए हैं इनमें से एक है- पहिला बेर तीज।

इस गाने को Garda Siyadih ने लिखा है वहीं इसका मधुर संगीत दिया है दीपक ठाकुर ने। इस गाने में भोजपुरी की मशहूर कलाकार अंजलि झा नजर आ रही हैं। इस गाने को डायरेक्ट किया है नयन मौर्या ने। वहीं कोरियोग्राफ किया है विशाल गुप्ता ने।

Ganesh Chaturthi 2025: ‘जय हो गणेश’ – खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना गणेश चतुर्थी से पहले हुआ वायरल

गाने को यूट्यूब चैनल Aadisha Music पर अपलोड किया गया है। गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

गाने में हम देख सकते हैं सभी सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके बैठी हैं और भगवान शिव की पूजा कर रही हैं। हाथों में मेहंदी, मांग में सिंदूर, मंगलसूत्र, चूड़ी और आलता के साथ सभी नई दुल्हन की तरह लग रही हैं।

गाने में महिलाएं भगवान शिव से पूजा करती हैं कि आपसे सोना-चांदी नहीं मांग रही हूं बस हमारे पति को सलामत रखिएगा और हमारा सिंदूर हमेशा बना रहे यही आपसे प्रार्थना है। गाना विजुअली काफी आकर्षक है।

‘रखिया सेनुरवा के लाज’ – आम्रपाली और मोनालिसा ने रखा निरहुआ के लिए तीज का व्रत, हरतालिका तीज से पहले वायरल हुआ ‘राजा बाबू’ का गाना

यहां देखें गाना: