Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज का पर्व आने वाला है और चारों तरफ उत्साह का माहौल है। महिलाएं हाथों में मेहंदी रचवा रही हैं और अपने पारंपरिक परिधानों के साथ इस खास दिन की तैयारी कर रही हैं। इस बार हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त 2025 को रखा जाएगा।

यह व्रत बेहद कठिन माना जाता है क्योंकि इसे निर्जला उपवास के रूप में किया जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं न तो अन्न ग्रहण करती हैं और न ही पानी पीती हैं। इतना ही नहीं, 24 घंटे चलने वाले इस व्रत में सोना भी वर्जित होता है। महिलाएं पूरी रात जागरण करती हैं और भगवान शिव-पार्वती के भजनों के साथ तीज के पारंपरिक गीत गाती-सुनती हैं। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और वैवाहिक सुख के लिए यह व्रत रखती हैं, वहीं अविवाहित कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति की कामना से इसे करती हैं।

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने भी तीज पर कई गीत दिए हैं, जो महिलाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इन्हीं में से एक गीत है निशा उपाध्याय का भक्ति गीत- ‘तीज व्रत भूखल बानी’।

Also Read: मोनालिसा, रानी चटर्जी ने रखा पति के लिए ‘निर्जल उपवास’, तीज पर वायरल हुआ ‘घरवाली बाहरवाली’ का गाना

यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और तीज के मौके पर महिलाओं की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन चुका है। इस गाने को गाया है निशा उपाध्याय ने और वे खुद इसमें नजर भी आती हैं। गाने के बोल लिखे हैं महेश परदेशी ने, संगीत निर्देशन किया है कैलाश ने और इसे कंपोज किया है पारस मिधा ने।

यह गीत 28 अगस्त 2019 को यूट्यूब चैनल Wave Music पर अपलोड किया गया था। चारों तरफ से मिल रहे प्यार और लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसे अब तक साढ़े चार मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। Wave Music के चैनल के 66.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और इस कारण यहां रिलीज होने वाला हर गाना लाखों-करोड़ों दर्शकों तक आसानी से पहुंच जाता है।

Also read: ‘हमरा अंगना में आई जी’- गणेश चतुर्थी पर अनु दुबे के इस भोजपुरी भजन से करिए गणपति बप्पा का स्वागत

इस गीत में निशा उपाध्याय महिलाओं के व्रत, उनकी भावनाओं और पति के लिए समर्पण को खूबसूरती से आवाज देती हैं।

यहां देखें गाना: