हरतालिका तीज 2025: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हर साल सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत करती हैं। इस बार यह व्रत 26 अगस्त 2025 को रखा जाएगा। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसे पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। वहीं कई कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इस दिन उपवास करती हैं।
कठिन व्रत और जागरण की परंपरा
यह व्रत बेहद कठिन माना जाता है क्योंकि इसमें ना तो भोजन किया जाता है, ना पानी पिया जाता है और ना ही सोया जाता है। महिलाएं पूरी रात जागरण करती हैं और शिव-भजन गाती व सुनती हैं। इस मौके पर तीज के पारंपरिक गीत और भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने खूब बजते हैं।
आम्रपाली दुबे का भावुक तीज गीत
भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का फिल्म दाग एगो लांछन का गाना “सईया मोर चनवा सूरज जस चमकत रहे” इन दिनों खूब सुना जा रहा है। इस गाने को गाया है प्रियंका सिंह ने, संगीत दिया है ओम झा ने और गीत लिखा है प्यारे लाल यादव ने।
फिल्म में आम्रपाली दुबे के साथ रितेश पांडे, रक्षा गुप्ता और विक्रांत सिंह राजपूत लीड रोल में नजर आते हैं।
भोजपुरी एक्टर समर सिंह के घर गूंजी किलकारियां, देसी स्टार ने दिखाई बेटे की पहली झलक
गाने में दिखाया गया है कि आम्रपाली दुबे गर्भवती हैं और इस स्थिति में भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए तीज का व्रत करती हैं। वहीं उनका पति अस्पताल के बेड पर ऑक्सीजन मास्क के साथ नजर आता है। जिसे देखकर आप भावुक हो जाएंगे।