Ganesh Bhajan 2025: गणेश चतुर्थी 2025 का पर्व देशभर में पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। भक्त अपने घरों में बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर चुके हैं और पंडालों में भी गणपति बप्पा विराजमान हैं। चारों ओर ढोल-नगाड़ों की आवाज़, मंत्रोच्चारण और गणपति भजनों से माहौल भक्तिमय हो उठा है।
गणपति जी को परंपरागत रूप से 10 दिनों तक पूजने के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जित किया जाता है। हालांकि कई भक्त 1.5 दिन, 5 दिन या 7 दिन के लिए भी गणपति जी को अपने घर लाते हैं। इन दिनों भक्ति गीतों और भजनों की गूंज हर जगह सुनाई दे रही है।
भोजपुरी में भी गूंजे गणपति भजन
गणेशोत्सव का रंग सिर्फ हिंदी या मराठी ही नहीं, बल्कि भोजपुरी संगीत जगत में भी देखने को मिलता है। भोजपुरी गायकों ने भी गणपति बप्पा के लिए कई भजन गाए हैं, जिन्हें श्रोताओं का भरपूर प्यार मिल रहा है।
अनु दुबे का भजन ‘मेरे गणपति’ वायरल
इसी कड़ी में लोकप्रिय भोजपुरी गायिका अनु दुबे का गणेश भजन ‘मेरे गणपति’ इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। यह भजन Wave Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। भजन को अपलोड हुए भले ही 5 साल हो चुके हैं, लेकिन इस गणेशोत्सव पर इसे फिर से दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
भजन को अब तक 61 हजार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और यह लगातार सुना जा रहा है।
Also Read: Bigg Boss 19 LIVE Updates: कुनिका सदानंद बनीं बिग बॉस 19 की पहली कैप्टन
म्यूजिक और वीडियो की खासियत
इस खूबसूरत भजन को अनु दुबे ने अपनी आवाज़ दी है और वीडियो में भी वह नजर आ रही हैं। भजन का संगीत दिया है आर. आर. पंकज ने, जबकि इसका वीडियो निर्देशन किया है आतिश गुप्ता ने।
विसर्जन से पहले भक्ति में डूबिए
गणपति विसर्जन से पहले यदि आप बप्पा की भक्ति में डूबना चाहते हैं तो यह भोजपुरी भजन आप देख सकते हैं।