Ganesh Visarjan 2025: विघ्नहर्ता गणेश जी को सभी बाधाओं को दूर करने और सफलता-सिद्धि देने वाले कहा जाता है। कोई भी शुभ कार्य हो तो सबसे पहले गणेश जी की ही पूजा होती है। इन दिनों पूरे देश में गणेश उत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
ये उत्सव 10 दिनों तक चलता है और अनंत चतुर्दशी को गणपति विसर्जन किया जाता है। ये उत्सव भगवान गणेश के जन्मोत्सव से शुरू होता है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन माता पार्वती ने मिट्टी से गणेश जी की मूर्ति बनाकर उसमें प्राण स्थापित किए थे।
गणेश उत्सव धूम धाम से मनाया जाता है, लोग ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं। पंडालों में और अपने घरों में लोग गणपति को विराजमान करते हैं और गानों और भक्ति भजनों के साथ इस उत्सव को सेलिब्रेट करते हैं। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने भी गणपति पर कई भजन बनाए हैं। ऐसा ही एक भजन है भोजपुरी सिंगर अनु दुबे का जो पिछले साल यूट्यूब पर अपलोड किया गया था।
अनु दुबे इस गाने में गणपति को अपने घर में पधारने को कहती हैं। वो कहती हैं कि गणेश जी के आगमन से उनके घर की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। सब काम संवर जाएगा।
गाने में वो ढोल मंजीरा के साथ भगवान गणेश की आराधना करती हैं। गाना यूट्यूब चैनल Anu Dubey Entertainment पर एक साल पहले अपलोड किया गया है और अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
गाने को अनु दुबे ने गाया है और वो इस गाने में नजर भी आ रही हैं। गाने के बोल लिखे हैं धर्मेंद्र दुबे ने और म्यूजिक दिया है अंजनी सिंह ने।