Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का पावन पर्व नजदीक है। इस दिन गणेश भक्त धूमधाम से गणपति बप्पा की प्रतिमा घर लेकर आते हैं और श्रद्धापूर्वक उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। ढोल-नगाड़ों की गूंज और उत्साहपूर्ण माहौल में गणपति का स्वागत होता है।
कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी हर साल गणपति जी की प्रतिमा घर लाते हैं। अनंत चतुर्दशी पर दस दिनों बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है, हालांकि कई लोग डेढ़ दिन, पांच दिन या सात दिन के लिए भी बप्पा को अपने घर विराजमान करते हैं।
इस दौरान गणेश जी के भजनों की गूंज हर जगह सुनाई देती है। पंडालों से लेकर घर-घर तक भक्तिमय वातावरण में गणपति के गीत बजते रहते हैं। भोजपुरी म्यूज़िक इंडस्ट्री ने भी इस अवसर पर कई भजन दिए हैं जो लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इन्हीं में से एक भजन है- ‘हमरा अंगना में आई जी’।
Also Read: ‘गणपति बप्पा मोरया’- गणेश चतुर्थी से पहले छाया खेसारी लाल यादव का ये भोजपुरी भजन, भक्तों को आया पसंद
भोजपुरी सिंगर अनु दुबे द्वारा गाया गया यह भजन यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक इसे तकरीबन ढाई मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। खास बात यह है कि इस गाने में अनु दुबे खुद भी नज़र आती हैं।
यह भक्तिमय गीत म्यूज़िक एल्बम ‘Bhajan Kirtan’ के तहत 1 दिसंबर 2021 को यूट्यूब चैनल Bhojpuri Bhakti Live पर रिलीज़ किया गया था। गाने में अनु दुबे भगवान गणेश से पूरे परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना करती हैं।
Also Read: Hartalika Teej 2025: ‘मोरा माँग के सेनुरवा’- हरतालिका तीज से पहले वायरल हुआ अनु दुबे का भोजपुरी गीत