Dussehra 2025: दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व 2024 में 2 अक्टूबर को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन हर जगह मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रामलीला का आयोजन किया जाता है। उत्सव के माहौल में लोग फिल्मी गाने और नाटकों का आनंद लेते हैं।

इस मौके पर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है और दशहरे के अवसर पर कई नए गाने रिलीज होते हैं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। ऐसा ही एक नया भोजपुरी गाना है “दशहरा में पधारी ऐ जीजा”, जिसे अंकुश राजा और शिल्पी राज ने गाया है।

गाने 2024 में हुआ था रिलीज

यह गाना अंकुश राजा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था और 3 अक्टूबर 2024 को रिलीज हुआ। अब तक इसे 4.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में मुख्य कलाकार के रूप में अंकुश राजा और प्रिया सिन्हा नजर आ रही हैं।

ब्रेकअप के बाद फिर आमने-सामने आए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, एक-दूसरे को लगाया गले

गाने के बोल लिखे हैं बॉस रामपुरी ने और म्यूजिक दिया है प्रियांशु सिंह ने। इस गाने में दर्शकों को एक मजेदार कहानी दिखाई जाती है, जिसमें अंकुश राजा की साली फोन करके दशहरे पर अपने ससुराल बुलाती है। जीजा-साली की यह मजेदार बातचीत फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

गाना सोशल मीडिया पर वायरल

रिलीज होते ही गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। यूट्यूब कमेंट्स में फैंस ने इस गाने की कहानी, मजेदार संवाद और गाने के संगीत की खूब तारीफ की। भोजपुरी गानों की दुनिया में इसे एक फेस्टिवल स्पेशल हिट माना जा रहा है।

मां बनने वाली हैं कैटरीना कैफ, विक्की कौशल संग तस्वीर शेयर कर दी गुड न्यूज

भोजपुरी संगीत और दशहरे का जश्न

भोजपुरी संगीत इंडस्ट्री दशहरे जैसे त्योहारों पर नए और उत्साहवर्धक गानों के लिए प्रसिद्ध है। ये गाने त्योहार का माहौल और खुशी लोगों तक पहुंचाते हैं। “दशहरा में पधारी ऐ जीजा” भी अपने रोमांचक संगीत, फनी कहानी और लोकप्रिय कलाकारों के कारण इस दशहरे पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस दशहरे, अगर आप भोजपुरी म्यूजिक और त्योहार का मजा एक साथ लेना चाहते हैं, तो यह गाना यहां देख सकते हैं-