Dhanteras 2025: धनतेरस और दीपावली का पवित्र पर्व आने वाला है। इस बार धनतेरस का पर्व शनिवार 18 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा। वहीं दीपावली 20 अक्तूबर 2025 को मनाई जाएगी। दीवाली और धनतेरस हिंदू धर्म के सबसे खास पर्व में से एक है। 5 दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार में लोग घर की साफ-सफाई करते हैं। रंगोली से घर सजाते हैं और दीयों से घरों को रोशन करते हैं।

इस मौके पर गानों की भी धूम रहती है। लोग खूब गाने सुनते और देखते हैं। भोजपुरी गानों की बहार भी इन दिनों खूब रहती है।

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री हर पर्व पर शानदार गाने बनाती है। धनतेरस के मौके पर पवन सिंह का एक गाना यूट्यूब पर काफी वायरल होता है। 2 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को शानदार 408 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Bigg Boss 19: कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज ने एक्स वाइफ आकांक्षा को कहा ‘फेम डिगर’, बोले- कभी नहीं सोचा था…

गाने के बोल हैं- धनी हों सब धन। ये गाना पवन सिंह और क्वीन शालिनी पर फिल्माया गया है। गाने को पावर स्टार पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं वहीं म्यूजिक दिया है प्रियांशु सिंह ने। गाना डायरेक्ट किया है विभांशु तिवारी ने।

गाने में क्वीन शालिनी और पवन सिंह की जोड़ी खूब जंचती है।

Karwa Chauth 2025: ‘आज करवा चौथ है’- यूट्यूब पर छाया सिंगर कल्पना का ये गीत, 23 मिलियन से ज्यादा मिल चुके हैं व्यूज

यहां देखें गाना: