Delhi NCR New Bhojpuri Gana: नया साल आने वाला है और लोग जमकर पार्टी करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान खूब गाने सुने जाते हैं, और उन गानों पर जमकर नाचा जाता है। इस दौरान भोजपुरी गाने भी खूब सुने जाते हैं। नए साल से पहले भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह नया गाना लेकर आए हैं। इस जबरदस्त न्यू ईयर पार्टी सॉन्ग का नाम है “Delhi NCR”। गाने में आपको जबरदस्त धुन, झूमने पर मजबूर कर देने वाली बीट्स और एक्टर्स के मूव्स आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे।
गाने को नीलकमल सिंह ने गाया है वहीं गाने के बोल लिखे हैं आशुतोष तिवारी ने। गाने में श्वेता महारा, नीलकमल सिंह के साथ नजर आ रही हैं। उनके साथ कई अन्य साथी कलाकार भी हैं जो पार्टी में सड़क पर झूमते नजर आ रहे हैं। गाने को डायरेक्ट किया है वेकंट महेश ने वहीं कोरियोग्राफ किया है विष्णु कुमार ने।
गाना यूट्यूब चैनल Saregama Hum Bhojpuri पर 15 जनवरी 2025 को रिलीज किया गया है, गाने को अब तक तकरीबन 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
गाने की शुरुआत श्वेता महारा की शानदार एंट्री से होती है। गाने में नीलकमल कहते हैं कि वो पूरी रात पार्टी और डांस करने वाले हैं। दिल्ली एनसीआर में वो जैगुआर में घूमने की बात करते हैं और बार के साथ पीवीआर जाने की बात भी करते हैं।
गाना मस्ती भरा है और नए साल के साथ क्रिसमस पार्टी में भी आप इस गाने पर डांस कर सकते हैं।
Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के ‘रंगबाज’ गाने ने किया बड़ा धमाका, व्यूज ने तोड़े रिकॉर्ड
यहां देखें गाना:
