भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी मानी जाती है। भोजपुरी फिल्मों की यह जोड़ी फिल्मों की सफलता की गारंटी की तरह होती है। फिल्मी पर्दे पर इस जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता रहा है। दिनेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की जोड़ी रील के अलावा रियल लाइफ में भी हिट मानी जाती है। यह दोनों अच्छे दोस्त हैं। जब कभी यह दोनों अपना कोई वीडियो या तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं फैंस उन्हें सिर आंखों पर बैठाते हैं। दिनेश लाल यादव ने हाल ही में आम्रपाली दुबे के साथ अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं।
वीडियो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ 2006 में आई बॉलीवुड फिल्म सलाम-ए-इश्क के सॉन्ग ‘तैनु ले के मैं जावंगा’ पर लिप सिंकिंग कर रहे हैं। बॉलीवुड के इस गाने में अभिनेता सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा नज़र आई थीं। भोजपुरी स्टारों का यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आया है।
अभी कुछ ही दिनों पहले निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने अपना एक और वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में यह दोनों कलाकार बॉलीवुड फिल्म ‘धमाल’ फिल्म के एक डायलॉग पर लिप सिंकिंग कर रहे हैं। इस वीडियो में यह निरहुआ ‘धमाल’ फिल्म का वेणुगोपाल मुत्तूस्वामी अय्यर…वाला डायलॉग बोलते हुए नजर आए थे। इस डायलॉग को सुनकर आम्रपाली दुबे चक्कर खाकर बिस्तर पर गिर जाती हैं। लोगों को इंस्टाग्राम पर यह वीडियो भी काफी पसंद आया था।