Chhath 2025: छठ का पावन पर्व देशभर में सेलिब्रेट किया जा रहा है, बिहार में इस पर्व का खास महत्व रहता है। भोजपुरी इंडस्ट्री हर साल कई गाने छठ पर्व के मौके पर रिलीज करती है, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह से लेकर पवन सिंह तक कई सितारे इस मौके पर गाने रिलीज करते हैं जो देखते ही देखते वायरल भी हो जाते हैं।
पवन सिंह ने 2025 के छठ के मौके पर व्यस्त होने के बावजूद कई गाने बनाए हैं। हाल ही में आपने ‘घाट चलले मोदी नीतीश’ सुना और अब उनका एक और गाना यूट्यूब के ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना चुका है।
25 अक्टूबर को रिलीज हुए पवन सिंह और प्रियंका सिंह के गाने- ‘कवना कलमवाँ से लिखलऽ करमवाँ’ को खूब सुना जा रहा है।
गाना यूट्यूब के म्यूजिक कैटेगरी में नंबर 1 पर ट्रेंड हो रहा है। गाने को दो दिन में 3.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
ये गाना यूट्यूब चैनल Maa Amma Films Bhakti पर अपलोड किया गया है। ‘कवना कलमवाँ से लिखलऽ करमवाँ’ गाने को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने भी गाया है। गाने के लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं। म्यूजिक दिया है प्रियांशु सिंह ने। गाने में पवन सिंह के साथ अभिनेत्री वंदना यादव नजर आ रही हैं। गाने को गोल्डी जायसवाल ने डायरेक्ट किया है। वहीं कोरियोग्राफ किया है सनी सोनकर ने।
यहां देखें गाना:
