Chhath 2025: कार्तिक महीने की षष्ठी तिथि को मनाया जाने वाला छठ पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित होता है। इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2025 तक मनाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश और बिहार में तो यह पर्व बड़े उत्साह से मनाया ही जाता है, अब इसकी गूंज पूरे देश के साथ विदेशों तक भी पहुँच चुकी है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री हर साल छठ पर कई भक्ति गीत प्रस्तुत करती है, जो पूजा के दिनों में खूब सुने जाते हैं और सोशल मीडिया पर भी छा जाते हैं।
ऐसे ही एक गाने ने हाल ही में फिर से इंटरनेट पर धूम मचा दी है- पवन सिंह का सुपरहिट छठ गीत ‘जोड़े-जोड़े फलवा’। इसे पवन सिंह का अब तक का सबसे ज़्यादा बजने वाला छठ गीत कहा जाता है।
‘चारदीवारी के अंदर की बात…’, ज्योति ने पति पवन सिंह की पोस्ट का दिया जवाब, बोलीं- हम सत्ता के लिए…
इस गाने को T-Series Hamaar Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर 30 अक्टूबर 2022 को रिलीज़ किया गया था, और अब तक इसे 100 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं।
भोजपुरी एल्बम ‘दरस देखावा ऐ दीनानाथ’ से लिए गए इस गीत को पवन सिंह और पलक ने गाया है।
गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत अजीत सिंह और अंजनी रामाज्ञा ने दिया है।
छठ पूजा 2025 की टाइमलाइन:
• पहला दिन (25 अक्टूबर): नहाय-खाय
• दूसरा दिन (26 अक्टूबर): खरना व्रत
• तीसरा दिन (27 अक्टूबर): संध्या अर्घ्य
• चौथा दिन (28 अक्टूबर): उषा अर्घ्य एवं व्रत समापन