बिहार चुनाव की काउंटिंग आज यानी 14 नवंबर को हुई। इस बार चुनाव प्रचार में भोजपुरी सिनेमा के कई दिग्गज सितारों के गानों की गूंज सुनाई दी। इतना ही नहीं, खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार खुद चुनावी मैदान में उतरे। खैर, बात उन हिट गानों की कर रहे हैं, जो बिहार विधानसभा चुनाव की रैली और प्रचार के दौरान खूब सुनाई दिए। आइए इनके बारे में चर्चा करते हुए जानते हैं कि क्या भोजपुरी कलाकारों के सॉन्ग का कोई असर मतदाताओं पर पड़ा या नहीं।

खेसारी लाल यादव

छपरा विधानसभा सीट से खेसारी लाल यादव ने इस बार चुनाव लड़ा। चुनावी मैदान में उतरने के साथ ही उन्हें कुछ नए और पुराने गानों का खूब जिक्र हुआ। इनमें से एक सबसे ज्यादा चर्चा में आया उनका गाना ‘लालू बिना चालू ई बिहार ना होई’ है। सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब पर इस गाने की धूम देखने को मिली। भोजपुरी सिनेमा के शौकीनों ने इस गाने को सुना और चुनावी रैलियों में भी इसकी गूंज सुनाई दी। इसके अलावा, सुपरस्टार ने अपने चुनाव प्रचार के लिए भी कई गाने गाए, जो बिहार चुनाव के दौरान चर्चा में रहे। हालांकि, वोट मिलने के मामले में खेसारी अभी तक थोड़ा पीछे चल रहे हैं। संभावना है कि इस बार वह चुनाव नहीं जीत पाएंगे।

पवन सिंह ने दिए कई हिट गाने

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। चुनावी माहौल बनाने के लिए उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए। इस लिस्ट में ‘जोड़ी मोदी-नीतीश जी के हिट होई’ और घाटे चलल मोदी-नीतीश जैसे गाने शामिल हैं। दरअसल, इन गानों को खूब पसंद किया गया। यूट्यूब पर व्यूज के मामले में सॉन्ग ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा, चुनावी रैली में भी पवन सिंह के इन चर्चित गानों की गूंज सुनाई दी।

यह भी पढ़ें: ‘जब कि मिट्टी के साथ’, धर्मेंद्र के घर के बाहर स्पॉट होने के बाद अमिताभ बच्चन ने किया क्रिप्टिक नोट, इससे पहले किया था ऐसा पोस्ट

पवन सिंह का एक चर्चित गाना भी चुनाव प्रचार के दौरान रिलीज हुआ। इसकी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के पावरस्टार एक नेता के रूप में नजर आए। सॉन्ग का नाम ‘एक बिहारी सौ पे भारी’ है। इस गाने के बोल को दर्शकों ने हद से ज्यादा पसंद किया। गाने में पवन सिंह के साथ रूबा खान नजर आईं। पावरस्टार पवन सिंह और गोल्डी यादव ने इसे अपनी आवाज दी। इसके बोल है कि ‘हमसे करें कौन रंगदरिया, सौ गो पर भारी एक बिहरिया।’ इस गाने को सुनने के बाद लोगों ने यूपी-बिहार के खूब जयकारे लगाए। इसके अलावा, भी पवन के कई गानों का जिक्र लोगों के बीच चला।