बिहार विधानसभा चुनाव 2025: विधानसभा चुनाव में इस बार कई भोजपुरी सितारे चुनावी मैदान में उतरे हैं, आज इलेक्शन के दौरान कई भोजपुरी कलाकारों ने मतदान किए, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव शामिल हैं। दोनों ने स्याही लगी उंगली के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को वोट देने के लिए जागरूक भी किया।

भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह इस बार चुनावी मैदान में नहीं उतरे हैं मगर बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार और रैली जरूर कर रहे हैं। उन्होंने मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, ”वोट देना हर नागरिक का अधिकार है और अगर हम नेता चुनने में हिस्सा नहीं लेंगे तो बदलाव कैसे आएगा? इसलिए घर से निकलकर वोट डालें।”

खेसारी लाल यादव के एक बीवी वाले बयान पर भड़के पवन सिंह: स्टार बनाने के नाम पर 500 जिंदगी खराब कर दी…

पवन सिंह ने किया मतदान

पीले कुर्ते में तिलक लगाए पवन सिंह ने मतदान के बाद लगी स्याही की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- पहले मतदान फिर जलपान।

खेसारी लाल यादव ने मतदान के बाद शेयर किया वीडियो

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस बार आरजेडी की सीट से चुनाव भी लड़ रहे हैं। अपना वोट डालने के बाद उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की। खेसारी लाल यादव ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- हमारे छपरा और बिहार के बेहतर भविष्य के लिए मतदान अवश्य करें… ठीक है।

Bhojpuri Song: पवन सिंह और अक्षरा सिंह के इस पुराने रोमांटिक गाने पर बढ़ी व्यूज की बौछार, ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री जीत लेगी दिल

खेसारी के अलावा सिंगर रितेश पांडे भी करगहर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। रितेश ने बिहार के लोगों से वोट देने को कहा है। वहीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने भी जनता से वोट करने की अपील की है।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मांगी आर्थिक मदद, इंस्टाग्राम पर क्यूआर कोड शेयर कर लिखा- मैं तो एक तुच्छ महिला हूं

मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह ने भी लोगों को मतदान की गुहार लगाई है।