Pawan Singh New Song, Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) आज किसी परिचय के मोहताज नही हैं। पवन सिंह की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनका हर एक गाना कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इस बीच पवन सिंह का नया गाना ‘कसल कमरिया हो’ रिलीज हो चुका है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर ही 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
इस गाने में पवन सिंह और प्रियंका पंडित की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। 2 मिनट 57 सेकंड के इस गाने को 29 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। इस गाने को प्रियंका सिंह और पवन सिंह ने आवाज दी है। वहीं गाने के बोल सुमित सिंह ने लिखे हैं और संगीत छोटे बाबा ने दिया है। इस गाने का संगीत काफी ज्यादा शानदार है जो आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देगा। इस गाने की खास बात ये है कि पूरे गाने के दौरान पवन और प्रियंका के बीच प्यार भरी नोंक-झोंक देखने को मिलती है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
पवन सिंह का गाना कोई बात नही ओ बेवफा, ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ और ‘ये लड़की सही है’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इन गानो की शूटिंग विदेश में की गई है। इसके अलावा पवन सिंह का भोजपुरी गाना- 2 सौ के ककही रिलीज हुआ था जिसे पवन सिंह के फैंस ने काफी पसंद किया था।
View this post on Instagram
बता दें कि पवन सिंह के नए गाने यार 75 को भी फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। पवन सिंह के इस गाने को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। फिलहाल इस गाने का ऑडियो रिलीज किया गया है। अब तक इस गाने को 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।