Bhojpuri Video Song, khesari lal yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) का हाल ही में रिलीज हुआ सॉन्ग ‘मउगी खेले PUBG’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खेसारी लाल यादव के इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक यूट्यूब पर इस गाने को 4 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल यादव के चाहने वाले इस गाने को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं।
जीतू द्वारा निर्देशित खेसारी लाल यादव के इस गाने में चांदनी सिंह भी नजर आ रही हैं। रिलीज होने के साथ ही भोजपुरी दर्शकों की जुबान पर ये गाना चढ़ गया था। गाने में खेसारी लाल यादव अपनी पत्नि से प्रताड़ित हुए नजर आ रहे हैं। गाना काफी मजेदार है जिसमें दिखाया गया है कि खेसारी लाल की पत्नी मोबाइल पर गेम खेलने में व्यस्त रहती हैं और घर का सारा काम अपने पति यानी खेसारी से करवाती हैं।
पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहे हैं खेसारी लाल यादव: 3 मिनट 45 सेकंड के इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है वहीं गाने के सोनू सुधाकर ने लिखे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव ने परफॉर्म भी किया है। गाने के बोल काफी शानदार हैं और पूरे गाने के दौरान खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह की धमाकेदार जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। चांदनी सिंह पूरे सॉन्ग के दौरान काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव उन्हें मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
लॉकडाउन के दौरान खेसारी के दर्जनों गाने हुए रिलीज: खेसारी लाल यादव के लॉकडाउन के दौरान भी दर्जनों गाने रिलीज हो चुके हैं। वहीं पवन सिंह और रितेश पांडे के गाने भी लॉकडाउन में छाए हुए हैं। खेसारी लाल के एक गाने-‘भतार भटियारा रहता जाके आरा’को लेकर काफी विवाद भी हो गया था। लोगों ने खेसारी लाल पर आरोप लगाया था कि ये गाना उन्होंने पवन सिंह को टारगेट करते हुए गाया था। खेसारी लाल ने इससे इंकार करते हुए लोगों से इस विवाद को ना बढ़ाने की अपील की थी।