Khesari Lal Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal yadav) आज किसी परिचय के मोहताज नही हैं। यूट्यूब किंग के नाम से मशहूर खेसारी लाल यादव के गानों को भोजपुरी दर्शकों के साथ ही हिन्दी दर्शकों का भी काफी प्यार मिलता है। खेसारी लाल यादव की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनका हर गाना मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

इसी क्रम में खेसारी लाल यादव और ऋतु सिंह का सॉन्ग ‘जवनिया में घुन लग जाई (Jawaniya Mein Ghoon Lag Jayi) यूट्यूब वायरल हो गया है। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी स्टारर फिल्म बागी के इस सॉन्ग को यूट्यूब पर ही 44 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को फैंस से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस ऋतु सिंह के साथ काफी बोल्ड डांस कर रहे हैं।

जवनिया में घुन लग जाई गाने को हर उम्र के दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। गाने के बोल शानदार हैं जो आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देंगे। गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh Song) ने गाया है। जबकि इसका म्यूजिक मधुकर आनंद ने कंपोज किया है। इस सॉन्ग को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कुछ घंटें पहले ही लॉन्च किया है। इस पूरे गाने के दौरान खेसारी लाल यादव वेस्टर्न लुक में नजर आ रहे हैं जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को पहली सफलता भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। जिसके बाद खेसारी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट गाने और फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया। खेसारी लाल यादव को उनकी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म के जरिए खेसारी लाल यादव ने साबित कर दिया कि वो बेहतरीन गायक के साथ ही एक मंझे हुए कलाकार भी हैं।