Khesari Lal Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal yadav) आज किसी परिचय के मोहताज नही हैं। यूट्यूब किंग के नाम से मशहूर खेसारी लाल यादव के गानों को भोजपुरी दर्शकों के साथ ही हिन्दी दर्शकों का भी काफी प्यार मिलता है। खेसारी लाल यादव की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनका हर गाना मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।
खेसारी लाल यादव का सॉन्ग जान बांध के ओढ़निया (Jaan Bandh Ke Aajaiha Odhaniya) अभी कुछ समय पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही इस गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दी। ये गाना लगातार यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। गाने को खेसारी लाल यादव और अमृता दीक्षित ने गाया है। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर ही 14 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को फैंस से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फिलहाल इस सॉन्ग का ऑडियो रिलीज किया गया है लेकिन गाने की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ऐसा लगता है कि जल्द ही इस गाने का वीडियो रिलीज कर दिया जाएगा।
जान बांध के ओढ़निया गाने को हर उम्र के दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। गाने के बोल शानदार हैं जो आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देंगे। गाने को खेसारी लाल यादव और अमृता दीक्षित ने गाया है। गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं। गाने को संगीत यादव राज ने दिया है।
बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को पहली सफलता भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। जिसके बाद खेसारी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट गाने और फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया। खेसारी लाल यादव को उनकी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म के जरिए खेसारी लाल यादव ने साबित कर दिया कि वो बेहतरीन गायक के साथ ही एक मंझे हुए कलाकार भी हैं।

