Khesari Lal Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal yadav) आज किसी परिचय के मोहताज नही हैं। यूट्यूब किंग के नाम से मशहूर खेसारी लाल यादव के गानों को भोजपुरी दर्शकों के साथ ही हिन्दी दर्शकों का भी काफी प्यार मिलता है। खेसारी लाल यादव की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनका हर गाना मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।
इसी क्रम में खेसारी लाल यादव और अंतर सिंह प्रियंका का सॉन्ग ‘लहंगा लखनऊआ’ यूट्यूब वायरल हो गया है। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर ही 22 मिलियन यानी 2 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को फैंस से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है जिसके चलते फरवरी में रिलीज हुआ ये गाना एक बार फिर वायरल हो गया। 4 मिनट के इस गाने में खेसारी लाल रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
‘लहंगा लखनऊआ’ गाने को हर उम्र के दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। गाने के बोल शानदार हैं जो आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देंगे। गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है जबकि इसके बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। इस पूरे गाने के दौरान खेसारी लाल यादव वेस्टर्न लुक में नजर आ रहे हैं जो कि फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को पहली सफलता भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। जिसके बाद खेसारी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट गाने और फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया। खेसारी लाल यादव को उनकी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म के जरिए खेसारी लाल यादव ने साबित कर दिया कि वो बेहतरीन गायक के साथ ही एक मंझे हुए कलाकार भी हैं।