New Bhojpuri Song: लॉकडाउन के बीच यूट्यूब पर भोजपुरी के एक के बाद एक गानें रिलीज हो रहे हैं। भोजपुरी गानों का क्रेज देखते हुए ‘माठा भी पिऊंगा फूक के ‘ के बाद पवन सिंह का एक और भोजपुरी गाना यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। पवन सिंह के इस गाने का नाम है ‘मीठा मीठा बथे कमरिया’। पवन सिंह के अलावा इस गाने में डिंपल सिंह नजर आ रही हैं। पवन और डिंपल की जोड़ी को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं जिसके चलते कुछ ही घंटो में इस गाने को 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

‘मीठा मीठा बथे कमरिया’ के ऑडियो को यूट्यूब पर 2 हफ्ते पहले रिलीज किया गया था जिसे अबतक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ऐसे में फैंस बेसब्री से इस गाने के वीडियो का इंतजार कर रहे थे। गाने की बात करें तो गाने के बोल अरूण बिहारी ने लिखे हैं वहीं इसे संगीतबद्ध आशीष वर्मा ने किया है। पवन सिंह द्वारा गाए गए इस गाने को वर्ल्ड रिकॉर्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। खबर लिखे जाने तक गाने 1,059,947 बार देखा जा चुका है।

बता दें कि अब तक लॉकडाउन के बीच खेसारी लाल , पवन सिंह, रितेश पांडे, प्रमोद प्रेमी और समर सिंह जैसे सिंगर्स के गाने रिलीज हो चुके हैं। गौरतलब है कि हाल ही में पवन सिंह का एक और गाना ‘माठा भी पिऊंगा फूंक के’ रिलीज हुआ है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इसके गीत आजाद सिंह ने लिखे हैं। संगीत छोटे बाबा का दिया हुआ है। पवन सिंह की खास शैली में गाया हुआ यह गाना खूब पसंद किया जा रहा है और वायरल हो रहा है।