Bhojpuri New Song: भोजपुरी सुपरस्टार और मशहूर सिंगर पवन सिंह का एक और गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस गाने में उनके साथ हैं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह। बता दें कि अक्षरा एक्टिंग के साथ-साथ बहुत उम्दा सिंगिंग भी करती हैं। फिलहाल हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसमें अक्षरा ने अदाकारी ही की है, गायकी नहीं। वहीं पवन सिंह ने हमेशा की तरह एक्टिंग के साथ ही सिंगिंग भी किया है। इस गाने में पवन सिंह का साथ दिया है प्रियंका सिंह ने। ये गाना पवन राजा फिल्म का है। गाने के बोल हैं भर जाता ढोंढ़ी पसीना से। यूं तो ये गाना कुछ समय पहले रिलीज हुआ था लेकिन इंटरनेट पर अभी तक इसकी दीवानगी कम नहीं हुई है। आलम ये है कि इस गाने ने रिकॉर्डतोड़ 5 करोड़ से अधिक व्यूज पा लिए हैं।

गाने के लिए लोगों के बीच इतना क्रेज बने होने का कारण पवन सिंह और अक्षरा सिंह की सुपरहिट जोड़ी का भी बड़ा हाथ हो सकता है। दोनों को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों से एक से बढ़कर एक हिट गाने भोजपुरी सिनेमा को दिए हैं। जहां पवन सिंह ने सिंगिंग के बाद बोजपुरी सिनेमा में अपनी जगह बनाई है वहीं अक्षरा को मौका मिला रवि किशन के साथ फिल्म सत्यमेव जयते से। दोनों ने मौके को खूब भुनाया और आज भोजपुरी दर्शकों के सबसे पसंदीदा कलाकार बन गए हैं।

Pawan Singh का सबसे हिट गाना – Akshara Singh – Bhar Jata Dhodi – Pawan Raja – Bhojpuri Hit Song 2019

अक्षरा भोजपुरी सुपरस्टार के साथ कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग का आलम ये है कि उनकी कोई भी तस्वीर या वीडियो मिनटों में वायरल हो जाती। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है।