भोजपुरी म्यूजिक लवर्स अक्सर अपकमिंग गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। न्यू ईयर पार्टी के लिए भोजपुरी सिनेमा की मशहूर सिंगर शिल्पी राज अपना नया गाना लेकर आ चुकी हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए आप उनका यह गाना सुन सकते हैं। खास बात है कि यूट्यूब पर दस्तक देने के कुछ घंटों के अंदर ही यह गाना छा गया है।
शिवम सिंह और शिल्पी राज ने ‘देहियां में जाड़ हो जाला’ सॉन्ग को आवाज दी है। म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस पूजा पंडित ने अभिनय किया है। रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब पर वायरल हो गया है। इस गाने के बीट्स और म्यूजिक लोगों को डीजे पर मजबूर करने वाला है। यही कारण है कि नए साल की पार्टी के लिए यह परफेक्ट सॉन्ग साबित हो सकता है।
इस गाने की वीडियो शिवम सिंह और पूजा पंडित पर फिल्माया गया है। बता दें कि खेसारी लाल यादव जैसे पॉपुलर कलाकार भी अपने स्पेशल सॉन्ग न्यू ईयर पार्टी के लिए लेकर आ रहे हैं। हालांकि, अब चर्चा में शिल्पी राज का सॉन्ग आ गया है। खास बात है कि इन दिनों भोजपुरी गानों पर रील्स भी खूब वायरल होती है और इस भाषा को ना समझने वाले लोग भी गानों पर जमकर डांस करते हैं। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज जैसे सितारों के गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार भी करते हैं।
भोजपुरी सिनेमा के शौकीन शिल्पी राज के बारे में जरूर जानते होंगे। भोजपुरी बेल्ट में उन्होंने अपने गानों की बदौलत अलग पहचान हासिल की है। उनके गाने देश ही नहीं, विदेश में भी खूब सुने जाते हैं। भोजपुरी के टॉप गानों की लिस्ट में उनके हालिया रिलीज सॉन्ग का नाम अक्सर देखने को मिलता है। बता दें कि दर्शकों का इतना प्यार पाने के लिए शिल्पी राज ने काफी संघर्ष किया है। देवरिया के एक छोटे से गांव से नाता रखने वाली शिल्पी राज भोजपुरी सिनेमा की हिट स्टार्स में से एक हैं। प्रशंकस उनके नए और पुराने गानों को यूट्यूब पर हमेशा सुनते रहते हैं।
