Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का आम्रपाली के साथ भोजपुरी सॉन्ग ‘भतार को भी भूल जाओगी’ इन दिनों काफी पसंद किया जा रहाहै। यूट्यूब पर तो लोगों ने इसे इतना पसंद किया है कि अभी तक इसे 17 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह के साथ आम्रपाली दुबे इस गाने में खूब जम रही हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया है। पवन और आम्रपाली की स्क्रीन पर लव कैमेस्ट्री निखर कर सामने आ रही है।

इस गाने को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है।  ये गाना भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Movie) मैंने उनको साजन चुन लिया (Maine unko Sajan Chun Liya) से है। संगीत छोटे बाबा का है और लिरिक्स सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही कमेंट कर कह रहे हैं कि पवन सिंह का ये गाना बहुत मस्त है।

लोगों ने इस गाने की इतनी तारीफ की कि 1,199 कमेंट्स इस वीडियो पर आ चुके हैं। हालांकि गाने को 29K लोगों ने लाइक किया और 7.1K लोगों ने डिसलाइक भी किया। पवन सिंह के भोजपुरी गाने दर्शक लगातार सुन कर हिट करा देते हैं। यू ट्यूब पर अब तक पवन सिंह के ऐसे ही कई सारे गाने हिट हो चुके हैं। ‘भतार को भी भूल जाओगी’ को भी भोजपुरी सुपरहिट चार्टबस्टर में लोग शामिल कर रहे हैं। देखें वीडियो:-

https://www.youtube.com/watch?v=SUCmlcv2IAE

इसके अलावा पवन सिंह के 2 और गाना हैं जो इन दिनों दर्शकों ने खूब पसंद किए हैं।  ‘हमार वाला डांस’ गाना भोजपुरी लवर्स को बहुत पसंद आया। पवन सिंह के इस गाने को 21 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 2019 के पवन सिंह के हिट सॉन्ग ने खेसारी लाल यादव के सुपरहिट गाने ‘बिस्कुट डुबाके’ गाने को भी पीछे छोड़ दिया।

खेसारी लाल यादव की फिल्म भाग खेसारी भाग के गाने को 10,865,278 व्यूज मिले थे। जबकि पवन सिंह के ‘हमार वाला डांस’ गाने को 21,279,242  बार देखा जा चुका है। इसके अलावा पवन सिंह का एक और गाना दर्शकों ने खूब सुना। मोनालिसा के साथ डांस वाला गाना ‘उतारके दुपट्टा’ गाने को भी खूब पसंद किया गया था।