Pawan Singh Song: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) आज किसी परिचय के मोहताज नही हैं। पवन सिंह की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनका हर एक गाना कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इस बीच पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का गाना ‘रात दीया बुता के पिया क्या क्या किया’ को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को खबर लिखे जाने तक 34 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस गाने में आम्रपाली दुबे और पवन सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। 3 मिनट 35 सेकंड के इस गाने को 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। ‘सत्या’ फिल्म के इस गाने को इन्दू सोनाली और पवन सिंह ने आवाज दी है। वहीं गाने के बोल सुमित सिंह ने लिखे हैं और संगीत छोटे बाबा ने दिया है। इस गाने का संगीत काफी ज्यादा शानदार है जो आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देगा। इस गाने की खास बात ये है कि पूरे गाने के दौरान पवन और आम्रपाली के बीच प्यार भरी नोंक-झोंक भी देखने को मिलती है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

pawan singh, raate diya butake, aamrapali dubey
आम्रपाली दुबे और पवन सिंह का गाना यूट्यूब पर वायरल

लॉकडाउन में रिलीज हुए पवन सिंह के कई गाने: पवन सिंह का गाना कोई बात नही ओ बेवफा, ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ और ‘ये लड़की सही है’ हाल ही में लॉकडाउन के बीच रिलीज हुआ है। इन गानो की शूटिंग विदेश में की गई है। इसके अलावा पवन सिंह का भोजपुरी गाना- 2 सौ के ककही रिलीज हुआ था जिसे पवन सिंह के फैंस ने काफी पसंद किया था। पवन सिंह के इस गाने पर काफी विवाद भी हुआ था और उनपर इस गाने के चोरी का आरोप भी लगा था। कई गायकों ने इस गाने पर अपनी दावेदारी पेश की थी।

फिलहाल पवन सिंह लॉकडाउन में अपने आरा के घर में समय काट रहे हैं। पवन सिंह ने आरा में ही अपना एक स्टूडियो भी खोला है। लॉकडाउन के बीच ही पवन सिंह एक के बाद एक कई गाने रिलीज कर रहे हैं। इसके अलावा पवन सिंह का एक और गाना ‘तोप ल जवनिया ओढ़निया से’ जो कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुआ था उसे भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।