पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी पर्दे पर हिट है। इस जोड़ा का का सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song 2019) ‘आरा के होटलाली लगवलु’ गाने को दर्शकों ने इतना पसंद किया है कि इसे अब तक 24 मिलयन बार यूट्यूब पर देख लिया गया है। गाने में पवन सिंह और काजल की हॉट कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है। ये गाना भोजपुरी फिल्म मैंने उनको साजन चुन लिया फिल्म से है।
गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी डांस करते दिख रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर हैं देवेंद्र तिवारी और फिल्म को प्रोड्यूस किया है एसपी चौधरी, बूची सिंह, अजय कुमार चौधरी ने। गाने को गाया है पवन सिंह ने म्यूजिक छोटे बाबा का है। लिरिक्स जाहिद अख्तर के हैं।
पवन सिंह के गाए गाने दर्शकों को खूब भाते हैं गाने में पवन सिंह डांस करते हैं तो उनके गाने में और चार चांद लग जाते हैं। पवन सिंह के फैंस इस गाने को सुन कर कहते नजर आ रहे हैं कि ‘गाना तो हजारों गाते हैं। लेकिन आपका एक गाना हजारों गायक के गाने पर हजार गुना भारी पड़ता है।’ पवन सिंह के फैंस बहुत बड़ी तादाद में हैं। भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह को चाहने वाले इस गाने के कमेंट सेक्शन में उनकी खूब तारीफें करते और मल्टीटैलेंटेड कहते नजर आए। देखें गाना:-
इससे पहले पवन सिंह का आम्रपाली दुबे के साथ एक और गाना यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा था- ‘भतार को भी भूल जाओगी’। इस गाने को लोगों ने इतना देखा कि इसके व्यूीज 17 मिलियन क्रॉस कर गए। पवन सिंह की जोड़ी यू तो हर भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ जमती है।
इस गाने में भी उन्होंने आम्रपाली के साथ अपनी कैमेस्ट्री अच्छे से जमाई। इस गाने को भी पवन सिंह ने अपनी आवाज दी। वहीं उनका साथ प्रियंका सिंह ने गाकर दिया। ये गाना भी भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Movie) मैंने उनको साजन चुन लिया (Maine unko Sajan Chun Liya) से है। संगीत छोटे बाबा का है और लिरिक्स सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही कमेंट कर कह रहे हैं कि पवन सिंह का ये गाना बहुत मस्त है।

