Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी परिचय के मोहताज नही हैं। खेसारी लाल का हर एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है और जमकर सुना जाता है। इस बीच खेसारी लाल का
नया गाना ‘हमऊ जाइब देवघर’ यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। खेसारी लाल यादव के इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कुछ ही घंटों में इस गाने को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

खेसारी लाल यादव के इस गाने पर फैंस काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। राशि चौधरी ने लिखा, ‘खेसारी जी आपका हर गाना दिल को छू लेता है। लेकिन भक्ति गानों को भी आपने जितने मजे से गाया है उसे देखकर ऐसा लगता है कि आपके अंदर पेट्रोल भरा पड़ा है जो जितना भी इस्तेमाल कर लो खत्म ही नही होता है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘खेसारी भैय्या भक्ति गाने को भी रोमांचक बना देते हैं गजब भाई आपका कोई जवाब नही है।’

खेसारी लाल यादव ने इस गाने को गाने के साथ ही खुद इसमें परफॉर्म भी किया है। रिलीज होने के साथ ही भोजपुरी दर्शकों की जुबान पर ये गाना चढ़ गया था। 4 मिनट 24 सेकंड के इस गाने में खेसारी लाल यादव भगवान शिव को समर्पित एक गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में म्यूजिक लॉर्ड जी ने दिया है वहीं गाने के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं।

खेसारी लाल यादव के इस गाने पर हुआ था विवाद: खेसारी लाल के एक गाने-‘भतार भटियारा रहता जाके आरा’को लेकर काफी विवाद भी हो गया था। लोगों ने खेसारी लाल पर आरोप लगाया था कि ये गाना उन्होंने पवन सिंह को टारगेट करते हुए गाया था। खेसारी लाल ने इससे इंकार करते हुए लोगों से इस विवाद को ना बढ़ाने की अपील की थी।