Khesari Lal Yadav, Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का हर एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है और जमकर सुना जाता है। इस बीच खेसारी लाल का नया देख गारी मत द (Dekha Gari Mat Da) रिलीज हो गया है। खेसारी लाल यादव के इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक इस गाने को यूट्यूब पर ही 86 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस गाने को 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

खेसारी लाल यादव का यह गाना काफी मजेदार है। गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। अंतरा सिंह प्रियंका की आवाज गाने में एकदम फिट बैठ रही है और उन्होंने अपनी दमदार आवाज से समा बांध दिया है। गाने ‘देख गारी मत द’ के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। गाने का संगीत जो आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा वह ओम झा ने दिया है।

भोजपुरी दर्शकों की जुबान पर ये गाना चढ़ गया था। खेसारी लाल के नए गाने को फैंस पसंद करने के साथ ही जमकर शेयर भी कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव के इस बीच दर्जनों गाने रिलीज हो चुके हैं। वहीं खेसारी के अलावा भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और रितेश पांडे के गाने भी इन दिनों जमकर रिलीज हो रहे हैं।

हाल ही में रिलीज हुए खेसारी लाल के एक गाने-‘भतार भटियारा रहता जाके आरा’ को लेकर काफी विवाद भी हो गया था। लोगों ने खेसारी लाल पर आरोप लगाया था कि ये गाना उन्होंने पवन सिंह को टारगेट करते हुए गाया था। खेसारी लाल ने इससे इंकार करते हुए लोगों से इस विवाद को ना बढ़ाने की अपील की थी।