Khesari Lal Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पॉपुलैरिटी आज किसी से छुपी नही है। खेसारी लाल यादव के गानों को भोजपुरी दर्शकों के साथ ही हिन्दी दर्शकों का भी काफी प्यार मिलता है। खेसारी लाल यादव की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनका हर गाना मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। हाल ही में रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का सॉन्ग ‘भतिजवा के मौसी जिंदाबाद’ यूट्यूब पर छा गया है।
‘भतिजवा के मौसी जिंदाबाद’ सॉन्ग को यूट्यूब पर ही 11 मिलियन यानी 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल यादव के अलावा इस गाने में अंतरा सिंह प्रियंका नजर आ रही हैं। इस गाने को फैंस से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। 4 मिनट के इस गाने को यूट्यूब पर 158 मिलियन यानी 15 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
‘भतिजवा के मौसी जिंदाबाद’ सॉन्ग हर उम्र के दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। गाने के बोल शानदार हैं जो आपको पूरा गाना सुनने पर मजबूर कर देंगे। गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है जबकि इसके बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और संगीत श्याम सुंदर ने दिया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव, अंतरा सिंह प्रियंका को छेड़ते हुए नजर आ रहे हैं जो कि उनके भतीजे की मौसी है।
बता दें कि भोजपुरी के यूट्यूब किंग के नाम से जाने-जाने वाले खेसारी लाल यादव को पहली सफलता भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। जिसके बाद खेसारी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट गाने और फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया। खेसारी लाल यादव को उनकी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म के जरिए खेसारी लाल यादव ने साबित कर दिया कि वो बेहतरीन गायक के साथ ही एक मंझे हुए कलाकार भी हैं।

